सोलन : जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन कमेटी(एसएमसी)सम्मान समारोह 2023 के मुख्य अतिथि उप निदेशक जगदीश नेगी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। इस मौके पर गुरू गौरव सम्मान, मातृ शक्ति सम्मान, एसएमसी सम्मान व सामुदायिक सहभागिता में बेहतर कार्य करने वालों को समान्नित किया गया।
सोलन के शगुल होटल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) के सौजन्य से जिला स्तरीय एसएमसी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 156 लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिले की बेहतर 49 एसएमसी के सदस्यों 9 महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान से नवाजा गया। गुरू गौरव सम्मान कई स्कूलों के अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
समारोह मेेें अंबूजा कंपनी के अर्की क्षेत्र के स्कूलों में किए गए विकास कार्यों को लेकर कारपोरेट सम्मान दिया गया। कंडाघाट उत्कृष्ट सीनियर सकेडेरी स्कूल के मुख्य सलाहकार ज्ञान सुमन को एसएमसी में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया इसके अलावा सामुदायिक भागीदारी को लेकर 22 लोगों को सम्मानित किया।
इस मौके पर समारोह के कार्डिनेटर डा, राम गोपाल शर्मा ने जिले भर की एसएमसी व ब्लाक स्तर पर काम कर रहे बीआरसी के कार्यों का उल्लेख किया और विद्याजंलि पोर्टल पर जिले भर के 1093 स्कूलों में 11 हजार लोगों को जागरूक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी ने कहा कि स्कूलों मे संसाधन जुटाने के लिए एसएमसी का बहुत योगदान रहता है। यह खुशी की बात है कि इसमें बढ़चढ़ कर लोग हिस्सा ले रहे है।
उपनिदेशक एलीमेंटरी पीसी चौहान ने भी शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। इसके पहले डाईट के प्रधानाचार्य डा, शिव कुमार ने मुख्य अतिथि उप निदेशक जगदीश नेगी, पीसी चौहान को शाल टीपी व स्मृति चिह्न देकर समानित किया। कार्डिेनेटर डा. गोपाल ने सभी का स्वागत किया।




