Spread the love

सोलन : हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं,सोलन में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सोलन में धर्मपुर और नालागढ़ ब्लॉक कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब इन जगहों को लेकर कोविड केयर सेंटर और वेंटिलेटर को लेकर तैयारी की जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि फिलहाल जिला में है विभाग द्वारा समय-समय पर इन क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।

डॉ अमित ने बताया कि विभाग द्वारा सभी कोरोना मामलों पर नजर रखी जा रही है,विभाग समय समय पर कांटेक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैंपलिंग की जा रही है,विभाग जिला के सभी अस्पतालों में खांसी, जुखाम,बुखार के लक्षण दिखने पर लोगों से कोरोना संक्रमण की जांच करवाने की अपील कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण समाप्त नही हुआ है,लगातार वायरल के मामले सामने आ रहे है।

बता दें कि जिलाभर में मौसमी परिवर्तन के चलते अस्पतालों में वायरल फीवर के मामले आ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 600 मरीजों की जांच हो रही है। इनमें से करीब 150 लोगों में वायरल फीवर निकल रहा है। इन मरीजों में कोरोना संक्रमण की जांच भी की जा रही है। इनमें से कई लोगों को कोरोना संक्रमण निकल भी रहा है। वायरल मामले बढ़ने के साथ ही क्रस्ना लैब में भी अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ी हुई है और आगामी दिनों में स्थिति खराब होने का डर भी सता रहा है। जिले में अभी तक 82 सक्रिय मामलों का उपचार विभाग की ओर से घर में ही किया जा रहा है। विभाग की टीम रोजाना कोरोना संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की अपडेट फोन के माध्यम से ले रही है। खास बात यह है कि सभी लोगों में माइल्ड कोरोना के लक्षण हैं। इसके चलते इन लोगों का इलाज होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। वहीं आशा वर्कर भी इनके स्वास्थ्य का अपडेट ले रहीं हैं। जिने में वीरवार को 28 लोग संक्रमित हुए हैं। वीरवार को 295 सैंपल लिए गए थे। इनमें से धर्मपुर ब्लॉक से 15, अर्की ब्लॉक से पांच, नालागढ़ ब्लॉक से पांच, सोलन शहर से दो और चंडी से एक मामला है। इन सभी लोगों को आइसोलेेट कर दिया है जिला में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़़ रहे हैं। इसे लेकर सभी जगहों पर सैंपलिंग तेज की गई है। रोजाना 300 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि मास्क का प्रयोग करे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।

By admin

Leave a Reply