शिमला-03 मई : शिमला नगर निगम चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा कल यानी वीरवार को खुलने वाला है। एमसी शिमला के 34 वार्डों में कुल 102 प्रत्याशियों किस्मत शहर के 55385 मतदाताओं ने 2 अप्रैल को ईवीएम में कैद कर दिया है। जैसे जैसे परिणाम की घड़ियां नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर दी हैं। कल यानी वीरवार को सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी और करीब एक घंटे के भीतर यानी 11 बजे तक सभी 102 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि एमसी शिमला में कौन सी पार्टी अगले पांच साल शहर पर राज करेगी।




