Spread the love

हमीरपुर| हमीरपुर कांग्रेस यूथ क्लब के फेसबुक पेज पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की आपत्तिजनक फोटो हटाने की शिकायत को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला ने केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखा है। भाजपा ने कंगना रनौत से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए इसे हटाने की मांग की थी।

करण नंदा ने की थी शिकायत
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा की ओर से यह शिकायत निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हमीरपुर यूथ कांग्रेस क्लब नामक फेसबुक अकाउंट के उपयोगकर्ता ने कंगना रनौत के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करके आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है जो कि चुनाव प्रचार से संबंधित जारी दिशा निर्देशों के विपरीत है। इसलिए मामले में आवश्यक कार्रवाई कर इस फेसबुक पोस्ट को हटाया जाए।

‘केंद्रीय चुनाव आयोग से कार्रवाई करने का आग्रह’
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल नीलम दुल्टा ने इसे लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई का आग्रह किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग से यह मामला फेसबुक से हटाने का आग्रह किया गया है, ताकि पोस्ट को हटाया जा सके।

 

By admin

Leave a Reply