Spread the love

धर्मशाला| आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले मैचों का सस्ता टिकट खरीदना क्रिकेट प्रेमियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। मंगलवार शाम छह बजे वेबसाइट पर 5 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग के मैच की टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन इसमें भी केवल 7500 रुपये और 10 हजार वाले टिकट की ही ब्रिकी की गई।आधे घंटे के बाद ही वेबसाइट पर सभी टिकटें बिकने की सूचना प्रदर्शित की जाने लगी। इसके बाद ऑनलाइन टिकट बिक्री बंद कर दी गई। 7500 रुपये वाली टिकट को कमिंग सून लिखा जाने लगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को यह बात सताने लगी है कि इस बार कम दामों वाली टिकट मिलेगी या नहीं। इसके अलावा सस्ती और दूसरे स्टैंडों की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।

टिकट न मिलने से क्रिकेट प्रेमियों में खासी नाराजगी है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि अभी मैच को लेकर दस दिन बचे हैं। फ्रेंचाइजी टिकटों की बिक्री शुरू नहीं कर रही है। इस बार टिकटों के दामों भी इजाफा हुआ है। पहले सबसे सस्ती टिकट 750 रुपये की थी, लेकिन इस बार 1500 रुपये है। यह भी इस बार ऑनलाइन मिलेगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

आईपीएल में टिकट के दाम और उन्हें बेचने का काम फ्रेंचाइजी ही करती हैं। इसमें एचपीसीए का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम 5 और 9 मई को मुकाबले खेलेगी- अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए

किस स्टैंड में टिकट का दाम कितना

 

स्टैंड  कीमत
वेस्ट स्टैंड-3 1500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1 1500 रुपये
नॉर्थ-1 (लेवल-1) 2000 रुपये
नाॅर्थ -2 (लेवल-1) 2000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2 2000 रुपये
नॉर्थ वेस्ट स्टैंड 2000 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2  2,000 रुपये
वेस्ट स्टैंड-1  7500 रुपये
नाॅर्थ-1 स्टैंड 1500 रुपये
नॉर्थ-2 स्टैंड 1,500 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3 7500 रुपये
पैवेलियन टैरेस 10,000 रुपये
क्लब लॉज 18,000 रुपये

By admin

Leave a Reply