Spread the love

शिमला | नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हर दिन सिर्फ झूठ बोलते हैं। केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की सभी स्तर पर मदद की, लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि एक फूटी कौड़ी नहीं दी। मुख्यमंत्री के रूप में इस तरह के अनर्गल बयान देना गलत है। सहयोग मिलने के बाद आभार जताया जाता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार और उनके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। जिस दिन मुख्यमंत्री ने यह कहा, उस दिन भी राष्ट्रीय आपदा कोष के तरह हिमाचल प्रदेश के खाते में 189 करोड़ रुपए अगले साल के लिए एडवांस के तौर पर आए थे। मोदी की सरकार केंद्र में आते ही हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। इसका क्या मुख्यमंत्री को पता नहीं हैं। इसके अलावा केंद्र की तरफ़ से पचास हज़ार करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट हिमाचल में चल रहे हैं। रोहतांग टनल, एम्स मेडिकल डिवाइसेज और बल्क ड्रग पार्क केंद्र सरकार की देन है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में अंदर केंद्र सरकार की तरफ़ से एक लाख दस हज़ार से ज़्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हिमाचल के लोगों को मिला है। हिमाचल की आबादी के हिसाब से देखा जाए तो हर 70वें हिमाचली को यह आवास मिला है। आपदा के दौरान लगभग 2000 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। नेशनल हाईवे से लेकर पुलों के निर्माण के कार्य में भी केंद्र द्वारा सहयोग दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के लिए तीन हज़ार करोड़ रुपए का फंड दिया गया। प्रदेश में रेल के विस्तारीकरण के लिए हर साल हजारों करोड़ का बजट दिया जा रहा है।

सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को क्या दिया है? इसके बारे में उन्हें बताना चाहिए। कांग्रेस ने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की। सरकार द्वारा हर दिन प्रदेश के लोगों के ऊपर टैक्स का बोझ लादा गया। हर दिन किसी न किसी तुगलकी फैसले से लोगों को परेशान किया गया। हर दिन मूलभूत सुविधाओं के दाम बढ़ाए गए। अब समय आ गया है कि हिमाचल के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार काम करे।

By admin

Leave a Reply