शिमला । हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव की जांच के दौरान मिली पेन ड्राइव का डाटा राजधानी शिमला के सदर पुलिस थाने में डिलीट किया गया था। सीबीआई जांच में यह खुलासा हुआ है। थाने की सीसीटीवी फुटेज से बरामद रिकॉर्डिंग से इसके पुख्ता सबूत एजेंसी के हाथ लगे हैं। सीबीआई की ओर से अदालत में सौंपी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक 21 मार्च को सुबह 8:07 से 8:20 के बीच पंकज ने शिमला सदर थाने के कंप्यूटर में पेन ड्राइव लगाई और फाइलें खोलीं। इसी थाने में एएसआई पंकज शर्मा तैनात था। सीबीआई का आरोप है कि विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को बचाने के लिए एएसआई पंकज शर्मा ने जानबूझ कर सबूत नष्ट किया।
