टाइम्स हिमाचल (हेम)
कुल्लू की वादियों में भुंतर व बजौरा क्षेत्र में तीसरे मोर्चे की नींव रखने के लिए एक गुपचुप बैठक हुई है। इसमें प्रदेश के लगभग आठ से दस जिलों के करीब पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों ने भाग लिया। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों सहित कुल करीब 40 नेता शामिल हुए। ये वो नेता थे जिनका 2022 के विस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने टिकट काटा था और कुछ नेता लंबे समय से रूष्ठ चल रहे हैं। तीसरे विकल्प की संभावना को लेकर इन नेताओं ने आगामी विस चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और आम आदमी पार्टी पहले से ही विकल्प के लिए ज़डोज़हद कर रही है, लेकिन अब बीजेपी कांग्रेस के बागी और नाराज़ नेताओं ने भी कमर कस ली है




