शिमला, प्रदेश में तापमान बढ़ते लगा है। जिससे गर्मी से लोग बेहाल होने लगे है। बढ़ते तापमान के चलते जंगलों में भी बढ़ने लगी है आगजनी की घटनाएं। समरहिल के जंगलों के बाद अब ढली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शनान (sjvn ) के साथ लगते जंगल में आग लग गई है। जिसमे किसी को भी जानी नुकसान नही हुआ है। लेकिन वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचा है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौजूद है। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।




