Spread the love

Times Himachal : भुंतर से दियार जा रही एक 25 वर्षीय युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा सुनसान जंगल में ले जाकर छेड़‌खानी व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दियार (कुल्लू) की पीड़िता इशिता शर्मा ने 112 हैल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने भुंतर से दियार जाने के लिए 500 रुपए किराए में टैक्सी (नंबर एच.पी.-34डी-8728) की थी। टैक्सी चालक रूम सिंह निवासी जमोट उसे निर्धारित रास्ते से ले जाने की बजाय अप्पर जमोट के समीप एक सुनसान जंगल की ओर ले गया। सुनसान जगह पर आरोपी चालक ने गाड़ी रोक दी और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसने तुरंत 112 हैल्पलाइन के माध्यम से पुलिस से संपर्क कर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply