सोलन : सोलन शहर के बाइपास पर लगातार रेहड़ियों से चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक महीने से लगातार रेहड़ियों में करीब 12 चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। रेहड़ी धारक भी इन चोरियों से परेशान हो चुके हैं। वहीं, बीती रात भी शहर के सपरून बाइपास पर चोरों ने 3 रेहड़ियों को अपना निशाना बनाया है। जहां चोरों ने 3 रेहड़ियों के ताले तोड़कर वहां से सामान चुरा लिया।
रेहड़ी धारकों का कहना है कि कुछ समय से यहां पर लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर लगाम लगाने में नाकाम है। रेहड़ी धारकों ने बताया कि चोर लगातार ताले तोड़ रहे हैं। प्रशासन इस पर कोई भी सख्त कदम नहीं उठा रहा है। पिछले 2 सप्ताह पहले भी यहां पर चोरी की वारदात सामने आई थी। तब भी पुलिस ने आश्वासन दिया था कि यहां पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।
रेहड़ी धारकों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द यहां पर रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। साथ ही CCTV कैमरे भी लगाए जाएं ताकि चोरों पर नकेल कसी जा सके। SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ पुलिस गश्त भी बढ़ाई जा रही है। ऐसा होने पर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।




