Spread the love

शिमला : राजधानी शिमला की वाणी पराशर ने जेईई मेन में 99.64 प्रतिशत अंक हासिल कर छात्राओं में प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वाणी ने शिमला के हिल ग्रोव स्कूल से जमा दो तक की शिक्षा हासिल की है। वहीं, एस्पायर कोचिंग संस्थान से प्रशिक्षण लिया। वाणी ने बताया कि पिता ठेकेदार हैं व माता शिक्षिका हैं। घर, स्कूल से लेकर कोचिंग संस्थान में शिक्षा का बेहतर माहौल मिला। इसके दम पर ही सफलता प्राप्त की है। वाणी ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। ज्यादा नहीं बल्कि नियमित पढ़ाई ही सफलता का मूलमंत्र रहा।

वहीं, शिमला के कार्तिक दीवान ने जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन किया है। कार्तिक के पिता और माता आइजीएमसी शिमला में डाक्टर हैं। दोनों ने कार्तिक की उपलब्धि पर खुशी जताई है। पिता डा. योगेश दीवान और माता डा. दीपा दीवान ने बताया कि बच्‍चों की जो इच्‍छा है, उन्हें उसी पर आगे चलने में सहयोग कर रहे हैं। कार्तिक के भाई भी पहले ही जेईई उत्तीर्ण कर चुके हैं।

By admin

Leave a Reply