Spread the love

कुल्लू : आज बुधवार को सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी बैठक संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सूत्रधार भवन कुल्लू के कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें 15वें सूत्रधार मल्हार उत्सव को लेकर भी चर्चा की गई | वही इस बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकरी दी कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू इस बार 21 अगस्त 2022 रविवार को अपना 15वां सूत्रधार मल्हार उत्सव मनायेगा जोकि अटल सदन कुल्लू के विशाल सभागार में आयोजित होगा | उन्होंने यह भी बतलाया कि कला संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में गत 45 वर्षों से निरंतर कार्यरत हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी मल्हार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केवल वर्षा ऋतू के गीतों पर आधारित गीत-संगीत व नृत्य का समावेश रहता है | इस 15वें सूत्रधार मल्हार उत्सव कार्यक्रम में सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य पं० विद्यासागर से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रशिक्षु अपनी-अपनी प्रतिभा को मंचित करेंगें तथा साथ ही इस कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पं० तापश देवनाथ (कत्थक नृत्य) कोलकाता व विदुषी पिऊ मुखर्जी (गायन) कोलकाता की विशेष मनमोहक प्रस्तुतियां रहेगी | यह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी आम जनमानस के स्वस्थ मनोरंजन के लिए निशुल्क रहेगा | बैठक में 15वें सूत्रधार मल्हार उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू कार्यक्रम सम्बन्धित उप समितियों का गठन किया गया, जिसमें आंतरिक समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिन्द्र कपूर की अध्यक्षता में सचिव मोनिका सागर व मंजुलता शर्मा, संगीत सहप्रभारी प्रदीप कपूर व यशोदा शर्मा, लोकनृत्य सहप्रभारी सीमा शर्मा व प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर सहयोग करेंगे तथा बाह्य समिति में अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर ठाकुर, प्रैस सचिव राजेश शानू, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी व सचिव सुदेश कुमार सहयोग करेंगे |

By admin

Leave a Reply