Spread the love

शिमला : उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक पवन काजल व विधायक लखविंदर राणा का भाजपा में आने का स्वागत किया है. बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पवन काजल के साथ बहुत बड़ा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ने जा रहा है. बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अभी ओर धमाके होंगे. कांग्रेस के बड़े नेता एक साथ भाजपा जॉइन करने वाले हैं. देखना कांग्रेस पार्टी सिकुड़ कर रह जाएगी. कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में परिवार वाद के कारण पिछड़ रही है. वहीं बिक्रम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाने साधे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो मर्जी मेनिफेस्टो तैयार करले कुछ होने वाला नहीं है.

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ही पिछले दिनों भाजपा जॉइन कर गया. हिमाचल के लोग धर्म व राष्ट्रवाद में अपना विश्वास रखते हैं, लेकिन भगवंत मान पंजाब में खालिस्तानियों के जलूस को पुलिस सुरक्षा देते हैं. ऐसे लोगों को हिमाचल की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. साथ ही उन्होंने News18 जम्मू- कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल को बधाई देते हुए कहा कि यह चैनल बुलन्दियों पर जाएगा. मुझे लगता है कि यह चैनल हिमाचल की समस्याओं व विकास पर चर्चा करेगा. बिक्रम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परागपुर में लाभार्थियों को चेक वितरित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. यहां 43.62 लाख रुपये के चेक 255 लाभार्थियों को वितरित किए गए.

By admin

Leave a Reply