15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के मौके पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा बता दें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ज़िला चम्बा में होगा जिसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे वहीं अन्य जगहों पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे शिमला में भी ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा और इसमें होने वाली परेड की रिहर्सल को फाइनल टच दिया जा रहा है रिहर्सल के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवान कदमताल करते नज़र आते हैं। तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है इसके अलावा बता दें विदानसभा उपाध्यक्ष हंसराज किन्नौर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर मंडी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कांगरा के धर्मशाला, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल स्पीति, मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना, मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू, मंत्री राजीव सेजल सोलन, मंत्री सुखराम चौधरी सिरमौर और मंत्री राजेंदर गर्ग बिलासपुर में परेड की सलामी लेंगे और ध्वजारोहण करेंगे।




