Spread the love

ऊना-29 मार्च : पठानकोट-भरमौर एनएच पर केरू पहाड़ के समीप मैगी प्वाइंट पर पुलिस ने एक युवक से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने पठानकोट-भरमौर मार्ग पर केरू पहाड़ के समीप मैगी प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पठानकोट की ओर से आ रही कार को जब जांच के लिए रोका तो चालक थोड़ा-सा घबरा गया। पुलिस दल ने जब कार व चालक की गहनता से जांच की तो कार चालक के कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अकविंदर सिंह (23) पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव नौशेरा नालबंदा हाऊस नंबर 30 तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।

By admin

Leave a Reply