Times Himachal : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में पारा 0.4 और कल्पा में 1.9 डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, जल स्रोतों के आसपास स्थित मंडी और बिलासपुर जिलों के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के बावजूद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।
नवंबर में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 22 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 10.6 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 3.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना में इस अवधि के दौरान बारिश दर्ज नहीं हुई। कांगड़ा में 0.1 मिलीमीटर, मंडी में 0.2 मिलीमीटर, सोलन में 0.5 मिलीमीटर, कुल्लू में 0.6 मिलीमीटर और शिमला में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

| क्षेत्र | न्यूनतम पारा |
|---|---|
| ताबो | -4.6°C |
| कुकुमसेरी | -2.4°C |
| केलांग | 0.4°C |
| कल्पा | 1.9°C |
| मनाली | 3.4°C |
| बजौरा | 4.0°C |
| भुंतर | 4.4°C |
| चंबा | 6.4°C |
| सोलन | 6.5°C |
| शिमला | 7.5°C |
| बिलासपुर | 8.0°C |
| कांगड़ा | 8.5°C |
| मंडी | 8.5°C |
| धर्मशाला | 10.8°C |
| नाहन | 10.8°C |