Spread the love

Times Himachal : साइबर ठगों ने पिछले छह वर्षों में हिमाचल प्रदेश के लोगों को करीब 390 करोड़ रुपये (389.54 करोड़ रुपये) का चूना लगाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार के जागरूकता अभियानों के बावजूद प्रदेश में ऑनलाइन ठगी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। साइबर क्राइम सेल के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 20 अक्तूबर 2026 तक कुल 56,002 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 में जहां साइबर ठगी की महज 136 शिकायतें दर्ज हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 18,706 तक पहुंच गई। पांच वर्षों में शिकायतों में करीब 13,654 फीसदी का उछाल आया है।

वर्ष 2026 में 20 अक्तूबर तक 12,654 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें 89.22 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। साइबर क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 72.71 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड करवाए हैं, जबकि कुल रिकवरी 1.86 करोड़ रुपये रही है। एसपी साइबर क्राइम अमित यादव ने बताया कि लोग डर, लालच और जागरूकता की कमी के कारण ठगी का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे झांसों में न आने और ठगी होते ही बिना समय गंवाए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील की है।

वर्ष ठगी की राशि होल्ड राशि
2021 3.65 करोड़ रुपये 8.86 लाख रुपये
2022 8.75 करोड़ रुपये 59.86 लाख रुपये
2023 40.70 करोड़ रुपये 3.94 करोड़ रुपये
2024 114.92 करोड़ रुपये 12.68 करोड़ रुपये
2025 132.27 करोड़ रुपये 29.36 करोड़ रुपये
2026* 89.22 करोड़ रुपये 26.04 करोड़ रुपये
कुल 389.54 करोड़ रुपये 72.71 करोड़ रुपये

2026 के आंकड़े 20 अक्तूबर तक के हैं।

By admin

Leave a Reply