शिमला-30 मार्च : सिर पर चोट लगने से घायल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ विधायक विपिन परमार और विधायक त्रिलोक जम्वाल भी मौजूद रहे। बता दें कि उपमुख्यमंत्री मंगलवार सायं अपने आवास परिसर में टहलते समय गिर जाने से घायल हो गए थे। आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन रहने के उपरांत उन्हें बुधवार को छुट्टी मिल गई है।
