Spread the love

सोलन-01अप्रैल. हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है.ताजा मामले में डीसी सोलन कृतिका कुलहरी और एमएस क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ. एसएल वर्मा भी कोविड पॉजिटिव आए हैं. लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिला सोलन में लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है.डीसी सोलन कृतिका कुलहरी और एमएस सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने हल्का जुखाम होने के कारण अपना कोविड टेस्ट करवाया था इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.फिलहाल दोनों ही होम आइसोलेट हैं. सीएमओ सोलन डॉ. राजन उप्पल ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि जिले में अब तक कुल 32,202 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 31,795 लोग ठीक भी हो चुके हैं. फिलहाल जिले में 66 कोरोना वायरस के मामले एक्टिव है और जिले में अब तक 341 लोगों की मौत भी हो चुकी है. सोलन में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट धर्मपुर और नालागढ़ ब्लॉक बने हुए हैं. जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार रैंडम सैंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. प्रदेश में कल शाम तक के आंकड़ों के अनुसार 798 मामले एक्टिव है और कल कुल 124 मामले सामने आए है. जिला सोलन में भी फिलहाल 66 कोरोना वायरस के मामले एक्टिव है. कल भी जिले में 7 मामले पॉजिटिव पाए गए थे.

By admin

Leave a Reply