शिमला-01 अप्रैल.आऊटसोर्स कर्मचारियों के कांट्रैक्ट नवीनीकरण पर सरकार विचार करेगी। इस पर चर्चा के उपरांत कोई निर्णय लिया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शिमला में उनसे मिलने आए आऊटसोर्स कोविड-19 कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आऊटसोर्स कर्मचारियों में आस जगी है। इन कर्मचारियों ने कोविड के दौरान आऊटसोर्स पर लगाए गए 1850 कोविड-19 आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं के अनुबंध का नवीनीकरण मुख्यमंत्री से उनकी सेवाओं को जारी रखने का आग्रह किया। इन कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सहानुभूतिपूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदेश में कोविड के मामलों के बढ़ने से इनकी सेवाओं के नवीनीकरण की संभावना है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के नवीनीकरण नहीं होने के कारण इन कर्मचारियों की कल के लिए ड्यूटी नहीं लगाई गई है। उधर, विभागों में लगाए गए आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं जारी रहेंगी क्योंकि इन कर्मचारियों को विभाग की ओर से उनकी सेवा प्रदाता कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त होने का नोटिस नहीं मिला है, ऐसे में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी उनकी सेवाएं जारी रहेंगी।
