Times Himachal :भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 20 नवंबर, 2026 को विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की सूची जारी की।
कांगड़ा जिले में कांगड़ा से राकेश शर्मा, नगरोटा से विशाल नेहरिया, शाहपुर से संजय शर्मा और धर्मशाला से देवेंद्र कोहली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुल्लू जिले में कुल्लू से अखिलेश कपूर, मनाली से राहुल सोलंकी, बंजार से जोगेंद्र शुक्ला और आनी से हेतराम ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। सुंदरनगर जिले में करसोग से सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर से राजेंद्र भट्ट, नाचन से चेत राम, धर्मपुर से प्रताप ठाकुर और सरकाघाट से प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है।
मंडी जिले में सिराज से मनीष कपूर, द्रंग से कमल राणा, जोगिंद्रनगर से संजय ठाकुर, मंडी से पाल वर्मा और बल्ह से रणवीर सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
हमीरपुर जिले में भोरंज से सुशील ठाकुर, हमीरपुर से पवन शर्मा, सुजानपुर से अनिल ठाकुर, नादौन से अजय शर्मा और बड़सर से हुकम सिंह बैस को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर जिले में झंडूता से स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं से बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर से नवीन शर्मा और श्री नैना देवी जी से राकेश गौतम को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सोलन जिले में अर्की से रविंद्र परिहार, नालागढ़ से नरेंद्र ठाकुर, दून से सुरेंद्र ठाकुर, सोलन से ओपी गांधी और कसौली से संजीव टिंका को जिम्मेदारी दी गई है।
सिरमौर जिले में पच्छाद से रणवीर सिंह, नाहन से सुरेंद्र हिंदुस्तानी, श्री रेणुकाजी से साकेश शर्मा, पांवटा साहिब से रामेश्वर शर्मा और शिलाई से पवन चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।
महासू जिले में चौपाल से बलदेव रान्टा, ठियोग से राजेश भ्रांटा, जुब्बल-कोटखाई से विजय गुप्ता, रोहड़ू से हरिचंद डोगरा और रामपुर से उमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिमला जिले में कसुम्पटी से सतप्रकाश मानक, शिमला से प्यार सिंह कंवर और शिमला ग्रामीण से नरेश चौहान को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी सूची में सभी नियुक्तियां संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई हैं।
