Times Himachal : सुंदरनगर में ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए घर से निकली बीएसएल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में लापता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुंदरनगर स्थित एक का निजी संस्थान में ब्यूटीशियन कोर्स कर रही है। वह संस्थान जाने के लिए मंगलवार को घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पिता ने आशंका जताई है कि कोई अनजान युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवती की तलाश जारी है।
