Spread the love

. 3 वर्ष पहले हो चुका है शिलान्यास, डी.आर.डी.ए. को दिए हैं 9 लाख

. स्वास्थ्य मंत्री की अधिकारियों को दो-टूक, मंत्री के तेवरों से सकते में आए अधिकारी

सोलन : शांत स्वाभाव के स्वास्थ्यमंत्री रविवार को तीखे तेवरों में नजर आए। उन्होंने विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर अधिकारियों को लताड़ लगाई। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि मां शूलिनी मंदिर गेट का निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई तय समझो।
स्वास्थ्य मंत्री रविवार को सोलन में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। यह सवाल पूछे जाने पर कि पिछले 3 वर्षों में मंदिर का गेट क्यों नहीं बन पाया, वह अधिकारियों पर भडक़ गए। उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान कड़ी फटकार लगाई और कहा कि गेट का अधूरा कार्य अगले महीने आ रहे मां शूलिनी मेले से पहले हो जाना चाहिए। यदि समय पर कार्य नहीं हुआ तो ठेकेदार सहित विभाग पर भी गाज गिर सकती है।
बता दें कि डा. धनीराम शांडिल ने वर्ष 2020 में बतौर विधायक इस भव्य गेट के निर्माण का शिलान्यास करवाया था।

By admin

Leave a Reply