Spread the love

शिमला/कुल्लू| सूबे में मई महीने में बादल कई गुना ज्यादा बरसे हैं। सोलन जिले में सबसे ज्यादा 225 प्रतिशत और सिरमौर में मई में 171 प्रतिशत हुई है। कांगड़ा में 132, कुल्लू 123, बिलासपुर 105, ऊना 97, मंडी 94, हमीरपुर 70, शिमला 67, चंबा 57 और लाहौल-स्पीति में 14 प्रतिशत बारिश हुई है। हालांकि, यह किन्नौर जिले में सामान्य से कम – 12 प्रतिशत ही हुई है। अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां औसत से 67 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।विभिन्न जिलों में हुई वास्तविक वर्षा की बात करें तो बिलासपुर में 70.6, चंबा 140.7, हमीरपुर 66.3, कांगड़ा 113.1, किन्नौर 47.2, कुल्लू 140.7, लाहौल-स्पीति 63.3, मंडी 117.3, शिमला 104.5, सिरमौर 105.9, सोलन 143.9 और ऊना में 56.6 प्रतिशत वर्षा हुई। हालांकि, सामान्य वर्षा की बात करें तो बिलासपुर में यह 34.5, चंबा 89.6, हमीरपुर 38.9, कांगड़ा 48.8, किन्नौर 53.8, कुल्लू 63.2, लाहौल-स्पीति 55.4, मंडी 60.4, शिमला 62.6, सिरमौर 39.1, सोलन 44 और ऊना में 28.8 प्रतिशत वर्षा होती है।

ज्यादा बारिश से हुआ सेब और अन्य फसलों को भारी नुकसान
प्रदेश में ज्यादा बारिश से सेब और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में अप्रैल महीने से लेकर अभी तक ज्यादा बारिश होने और ठंडक बढ़ने से सेब की परागण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इससे इस बार सेब की सालाना पांच हजार करोड़ रुपये की मानी जाने वाली आर्थिकी को तो बड़ा झटका लगा ही है और साथ ही किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

By admin

Leave a Reply