Spread the love

शिमला | हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 30 दिसंबर को 11 बजे राज्य सचिवालय शिमला में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में कई अहम फैसले होंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने पर फैसला होगा। नए वर्ष में लागू की जाने वाली योजनाओं पर भी निर्णय होंगे। कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी घोषणाएं भी कैबिनेट की बैठक में हो सकती हैं।

 

By admin

Leave a Reply