Spread the love

शिमला /कुल्लू | हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज के बीच एक बार फिर से राज्य की उंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला, दारचा सहित अन्य क्षेत्रो में बर्फबारी हुई है। रविवार को राज्य के उंचाई वाले क्षेत्रो में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाओं से पूरा प्रदेश में और ज्यादा ठंडक ने भी दस्तक दे रही है। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में मौसम ने अपना बदला हुआ रंग दिखाया है। राजधानी शिमला के हिल स्टेशनों सहित मनाली के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह से बादल छाए रहने से ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं मैदानी और निचले क्षेत्रों में घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। रोहतांग व लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में ताज़ा हिमपात हुआ।

वहीं प्रदेश के जिला बिलासपुर, ऊना और मंडी जैसे निचले और मैदानी जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता पर खासा असर पड़ा है। सुबह और देर रात के समय कई इलाकों में विजीविलिटी बेहद कम रही, जिससे सडक़ यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों तक राज्य के निचले जिलों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट

विभाग के अनुसार 22 से 25 दिसंबर के बीच खासकर बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अपने पूर्वानुमान में यह भी स्पष्ट किया है कि 22 से 27 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर रहेगा।

पर्यटन क्षेत्र सैलानियों से जुलजार

शिमला, कुफऱी और मनाली के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद में सभी पर्यटन क्षेत्र सैलानियों से जुलजार हो रहे है। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों को देखते हुए होटल और पर्यटन स्थलों पर रौनक तो है, लेकिन मौसम विभाग के साफ पूर्वानुमान ने पर्यटकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन शिमला, कुफऱी और मनाली में ‘व्हाइट क्रिसमस’ का नजारा देखने को नहीं मिलेगा और बर्फबारी का दीदार इस बार नहीं हो पाएगा। इन पर्यटन स्थलों पर अभी सीजन की पहली बर्फबारी का इंतजार बना हुआ है।

जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ा ठंड का प्रकोप

राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ठंडक और भी बढ़ गई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री और ताबो में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा, जबकि मनाली में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुफऱी में 8.6 डिग्री, नारकंडा में 6.5 और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

By admin

Leave a Reply