Spread the love

Times Himachal : चंबा जिले में एक युवती का अपहरण होने की खबर सामने आई है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चंबा में दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी बकरियां चराने के लिए जंगल गई थी, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर भी पता किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।

By admin

Leave a Reply