शिमला-29 मार्च : राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। बुधवार को कोरोना से कांगड़ा जिला में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है जबकि एक ही दिन में 255 नए आए मामलों के साथ एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 755 हो गई है। प्रदेश में 4267 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से आरएटी के 3686, आरटी-पीसीआर के 562 व ट्रू नॉट के 19 सैंपल शामिल रहे। नए आए मामलों में सबसे अधिक 85 जिला कांगड़ा में आए है, जबकि मंडी में 51, बिलासपुर में 26, चम्बा में 10, हमीरपुर मे 14, किन्नौर में 4, कुल्लू में 13, लाहौल-स्पीति में 5, शिमला में 19, सिरमौर में 8, सोलन में 17 और ऊना में 3 मामले शामिल है। एक्टिव हुए 755 मामलों में सबसे अधिक जिला कांगड़ा में 189, मंडी में 164, शिमला में 127, सोलन में 68, हमीरपुर में 59, बिलासपुर में 48, चंबा में 23, किन्नौर में 12, कुल्लू में 29, लाहौल-स्पीति में 11, सिरमौर में 20, ऊना में 5 मामले शामिल है। हालांकि बुधवार को 73 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए है लेकिन कोविड के एक्टिव केसों में अब इजाफा होने लगा है और मौतों का क्रम भी थम नहीं रहा है।
