Spread the love

सोलन-02मई : सोलन में बीते दिनों से हो रही बारिश से भूस्खलन होने का खतरा लगातार बढ़ गए है। मंगलवार सुबह सवेरे सुबाथू में एक मकान पर चट्टान गिरने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुबाथू के मौजा अरला पीसी जाडला नयानगर सुबाथू में मंगलवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच पहाड़ी से एक मकान पर चट्टान गिरी जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए आर्मी हॉस्पिटल चंडीगढ़ रैफर किया गया है। इस घटना में मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मकान पूर्व सैनिक का है। प्रशासन की टीम मौके पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है। पीड़ित परिवार को 5,000 की फौरी राहत दे दी गई है।

By admin

Leave a Reply