Spread the love

ऊना : पंजाब केसरी ऊना के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा पर मीडिया कवरेज के दौरान हुए जानलेवा हमले की हेरिटेज प्रेस क्लब प्रागपुर ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश सरकार व पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया कवरेज के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करने गए मीडियाकर्मियों पर ऐसे जानलेवा हमले होंगे तो समाज में इससे बुरा संदेश नहीं हो सकता। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश करें। हेरिटेज प्रेस क्लब प्रागपुर अध्यक्ष आशीष शर्मा उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व समस्त कार्यकारिणी ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिस प्रकार रायपुर सहोड़ा में उन पर कुछ गुंडा तत्वों ने हमला करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई जोकि अति निंदनीय है। वहीं कवरेज के लिए गए अन्य पत्रकारों ने भाग कर जान बचाई।

यह कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल कर रही है, क्योंकि जिस विवाद प्रदर्शन की कवरेज के लिए मीडियाकर्मी गए हुए थे वहां पुलिस बल भी मौजूद था। उनके सामने सब घटित हुआ है, जिसके बाद उन्होंने बीच बचाव किया। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

By admin

Leave a Reply