Times Himachal : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के 10वें दीक्षांत समारोह में रविवार को 702 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 32 गोल्ड मेडल दिए गए। इनमें 23 गोल्ड छात्राओं ने हासिल किए। डिग्री प्राप्त करने वालों में 584 स्नातकोत्तर, 29 स्नातक और 48 पीएचडी शोधार्थी शामिल रहे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।
आरएसएस से उच्च शिक्षा की प्रेरणा : संजीव
पठानकोट निवासी डॉ. संजीव ने जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने ‘रोल ऑफ मीडिया इन हाइब्रिड वेलफेयर’ विषय पर शोध किया है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिली।