Spread the love

Times Himachal : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित एक निजी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान ननखड़ी के करांगला गांव निवासी उमेश सिंगला (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के मामा देवीलाल ने होटल प्रशासन और युवक के साथियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कमरे में उमेश के अलावा एक युवती और तीन अन्य युवक भी ठहरे हुए थे। परिजनों का दावा है कि उमेश की मौत देर रात हो चुकी थी। इसके बावजूद होटल प्रबंधन या साथ मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी नहीं। पुलिस को सुबह 6 बजे के बाद घटना की जानकारी दी गई।

क्षेत्र में शोक की लहर

वहीं, मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

By admin

Leave a Reply