Times Himachal : हिमाचल प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और संजौली हेलीपोर्ट से नए रूट शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को आपात परिस्थितियों, जरूरी कामकाज और यात्रा के दौरान सुविधा मिल सकती है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच विमान सेवाओं के विस्तार से पर्यटकों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे और सड़क मार्ग पर निर्भरता कम हो सकती है। फिलहाल इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद सेवाओं के संचालन की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अभी इन रूटों पर हो रहा है हवाई सेवाओं का संचालन
वर्तमान में शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से दिल्ली और धर्मशाला के लिए एक-एक नियमित उड़ान संचालित हो रही है। वहीं, संजौली हेलीपोर्ट से रामपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू और चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं। नए रूटों को मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश का हवाई संपर्क नेटवर्क और विस्तृत हो जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नए रूटों पर विमान और हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्रीय मंजूरी मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए इन रूटों पर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।- संदीप कुमार, सचिव, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग