Spread the love

शिमला /कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में दिन के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडक लगातार बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान किन्नौर के टाबो में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों का तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद सप्ताह के अंत तक मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है।

इसमें 22 सितंबर और 23 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा वहीं 24 और 25 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 26 और 27 को भी मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले एक-दो दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए अपनी कृषि गतिविधियां संचालित करें। प्रदेश के टाबो में अभी तक सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब शहर में सुबह शाम ठंड बढऩे की संभावना है। पूर्वानुमान है कि सभी जिलों में इसी हफ्ते से ठंड बढऩे के आसार हैं।

कहां रहा कितना तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला  14.5       23.4
सोलन   16.4       29.0
धर्मशाला 19.6 28.0
ऊना 18.7 34.0
हमीरपुर 21.5 30.1
बिलासपुर 21.9 33.3
कांगड़ा 21.6 31.8
मंडी 21.7 29.8
मनाली 13.7 24.8
केलांग 7.5 22.4
कुफरी 12.1 18.5
टाबो 5.8 31

By admin

Leave a Reply