सोलन । अर्की बाजार में हुए भीषण अग्रिकांड में पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मलबे के नीचे से आठ एलपीजी घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए हैं। इसमें पाया गया है कि भवन मालिक अपनी दुकान में अवैध सिलिंडर भी रखता था और जिन्हें जरूरतमंदों को बेचता था। पुलिस ने बरामद सभी सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि भीषण अग्निकांड में भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे दिन भी विभिन्न टीमों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस दौरान मलबे की खुदाई से आठ सिलिंडर बरामद हुए। इनमें कुछ सिलिडंर फट गए थे, जिनके कुछ हिस्से मिले हैं। आग ज्यादा भड़कने का कारण अवैध रूप से रखे गए सिलिंडर भी माने जा रहे हैं। इनके फटने से भवन तक ढह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कई अहम सबूत मौके से जुटाए हैं।
