Spread the love

सोलन : हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर आम जन के बीच जाकर अपना प्रचार प्रसार कर रही है। इस कड़ी में आज सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री नंदराम कश्यप ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के द्वार में जाएंगे। शहीद रोशन लाल क्लब पपलोल इस दौरान जिला के 75 जगहों पर नुक्कड़ बैठक देख करेगा। इस दौरान सोलन विधानसभा क्षेत्र में 75 जगह 75 पौधे भी लगाए जाएंगे। इसकी देखभाल का जिम्मा क्लब के सदस्य अगले 25 साल तक उठाएंगे। BJP के जिला महामंत्री नंदराम कश्यप ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जिला के पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। वहीं 8 अगस्त को कंडाघाट में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आएंगे। भाजपा कि ओर से सोलन विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता है। संगठन में जहां भी उन्हें ज़िम्मेवारी मिली है वह उसे आज तक निभाते आए हैं।

By admin

Leave a Reply