शिमला के शोघी मैहली बायपास में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें सवार एक व्यक्ति की माैत हो गई। मृतक SJVN में AGM के पद पर कार्यरत था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर HP 63बी 3989 शोघी-मेहली बायपास पर बड़ागांव में अनियंत्रित हो गई। गाड़ी लुढ़कती लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचें और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन दुर्घटना के प्राथमिक कारण गाड़ी के पत्थरों से स्किड होकर अनियंत्रित होना माना जा रहा है। मृतक की पहचान बृजेश कुमार के तौर पर हुई है। थाना न्यू शिमला में धारा 279,304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
