Spread the love

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरुवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा। वहीं बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई है , इससे मटर की तैयार फसल को नुकसान होने की आशंका है। बागवानी व वानिकी यूनिवर्सिटी नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, सोलन में आज और कल भी बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 22 और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

किसानों को हो चुका 22 करोड़ का नुकसान

इस बार सर्दियों में जिले में बारिश नहीं होने से सूखा रहा। कई किसान रबी की फसल बो ही नहीं सके। बारिश नहीं होने से बोई गई फसल भी सूख गई या उसमें दाना नहीं बढ़ पाया। कृषि विभाग के अनुसार, सूखे से ही जिले में किसानों को करीब 19 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। अबा बारिश, ओले, तूफान से भी करीब 3 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

टमाटर और शिमला मिर्च उगाने के लिए नमी : वहीं सोलन के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में लगाई जाने वाली फसलों टमाटर और शिमला मिर्च के लिए इस बारिश से जमीन में अच्छी नमी हो गई है।

By admin

Leave a Reply