Spread the love

शिमला, 29 अप्रैल : नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। भाजपा ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस द्वारा बीजेपी पोस्टरों में पीएम मोदी की फोटो पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा है कि मोदी के नाम से विपक्षी मित्रों को फिक्र हो रहा है। कांग्रेस के पोस्टर में वीरभद्र और डिप्टी सीएम की फोटो नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री का शिमला के विकास में विशेष सहयोग है। कैबिनेट सब-कमेटी में अस्थाई टीचर की भर्ती के प्रपोजल को सीएम ने ही नकार दिया। कांग्रेस ने पहले भी चिट्ठों में भर्तियां निकाली है। कांग्रेस की इस तरह के निर्णयों से जग हंसाई हो रही है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था का आलम है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस को भाजपा नहीं खुद कांग्रेस के चार महीने की कारगुजारी डुबोने जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने ही नेताओं की नाराजगी जनता विरोधी फैसलों की वजह से ये सरकार खुद ही गिरेगी, जिसमें भाजपा को कोई हाथ नहीं होगा।

 

By admin

Leave a Reply