Spread the love

शिमला-30 अप्रैल : सरकारी विभागों में 31 मार्च 2023 तक 2 साल का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारी नियमित होंगे। इससे हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसी तरह डेलीवेज वर्कर व कंटीजैंट पेड वर्कर 4 वर्ष की सेवा अवधि पूरा करने के बाद नियमित होंगे जबकि दैनिक वेतन भोगी व अंशकालीन कर्मचारी भी 7 साल की अवधि के उपरांत दैनिक वेतनभोगी बन पाएंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार की तरफ से वर्ष में 2 बार कर्मचारियों को नियमित किया जाता है। इस कड़ी के तहत कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जा रहा है।
प्रदेश के कर्मचारी इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से भी मिले तथा नियमितीकरण संबंधी आदेश जारी करने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बारे सभी औपचारिकताएं पूरा करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला में चुनाव प्रचार के दौरान भी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सरकार पहले ही इससे संबंधित निर्णय ले चुकी है, ऐसे में प्रदेश में पहले से चली आ रही परम्परा के अनुसार नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से कर्मचारियों को नियमित कर देगी।

By admin

Leave a Reply