सोलन : प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता NTT प्रदेश महासचिव कल्पना शर्मा ने की। NTT भर्ती को लेकर हिमाचल प्रदेश के सभी प्रशिक्षित NTT होल्डरओं में बहुत ज्यादा रोश है उन्होंने बताया पिछले 3 वर्षों से केंद्र सरकार से बजट आ रहा है लेकिन हिमाचल प्रदेश की सरकार एंटिटी भर्तियों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही हैं । जहां पिछले महीने शिक्षा मंत्री व माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मिलने NTT संग शिमला पहुंचा था तो हमें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही एनटीटी की भर्ती को लेकर केंद्र सरकार से बात की जाएगी। साथ ही वह खुद इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से बात करेंगे लेकिन अभी तक ना ही शिक्षा मंत्री दिल्ली केंद्र सरकार से मिलने गए हैं और ना ही NTT भर्ती को लेकर कोई कदम उठा रहें हैं ।
चंचल सोनी ने बताया कि जहां स्कूलों में नया सत्र भी शुरू हो गया है और केंद्र सरकार से बजट भी आ गया है तो शिक्षा विभाग में प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए एनटीटी की भर्ती में सरकार क्यों देरी कर रही है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द हिमाचल प्रदेश में एनटीटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाएं ताकि इतने बरसों का लंबा इंतजार कर रहे 15,000 से ज्यादा एनटीटी बेरोजगारों को राहत मिल सके। मीटिंग में प्रदेश कोषाध्यक्ष की ललिता ठाकुर तथा सभी जिलों के एंटिटी के अध्यक्ष सचिव ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया जिसमें चंचल सोनी रेनू ,मधु ,लक्ष्मी ,पूजा, किरण ,निशा, विभूति, वीणा, सुलोचना, उर्मिला, सुजाता, सरोजिनी शैलजा ,बबली, कुसुम, आदि ने भाग लिया ।
