Spread the love

शिमला-03 मई. खेल मैदान की तलाश में जो बच्चा खेलों के सपने संजोये हैं लेकिन प्रदेश की राजधानी शिमला में खेल मैदान न होने कारण बच्चों के सपने अधूरे रह जाते है। अर्जुन भी उन्हीं बच्चों में से एक है जो खेल खेलना चाहता तो है लेकिन खेल मैदानों के अभाव में कुछ भी खेलने से बचित रह जाता है। अर्जुन अपने बचपन को मनोरंजन और खुशियों से बिताना चाहता तो है लेकिन खेल मैदान न होने से वह मायूस नजर आ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष वर्मा ने से आग्रह है कि प्रत्येक मोहल्ले/वार्ड में खेलने के लिए खेल मैदान का निर्माण सुनिश्चित करें ताकि बच्चे बढ़े हो कर राज्यस्तर और राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश व शहर का नाम रोशन कर सके। बच्चों को खेल सुविधा मुहैया कराने से उनका ध्यान नशे के प्रचलन से भी हट जाएगा और शारिरिक तौर पर भी विकसित होगा। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड के जिम की भी सुविधा होनी चाहिए।

By admin

Leave a Reply