हमीरपुर : जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के विशेष दस्ते ने दबिश देकर नादौन के करीब एक निजी होटल से देह व्यापार में संलिप्त महिला सरगना को दबोच है। इस रेड में सरगना, उसका कार चालक, तीन अन्य महिलाएं तथा होटल मालिक को पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिलाएं चंडीगढ़, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वहीं मुख्य सरगना महिला ज्वालामुखी क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को काफी समय से इस महिला की तलाश थी।
मंगलवार देर शाम पुलिस ने जाल बिछा कर दो कर्मियों को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा। जब दोनों कर्मियों ने जब महिला को पैसे दिए इसी दौरान विशेष दस्ते ने मौके पर ही तीन अन्य महिलाओं को पकड़ कर सरगना के कार चालक को भी हिरासत में ले लिया। वहीं होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया। पता चला है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
