शिमला : शिमला लोअर बाजार के तहबाजारियों को हिमाचल हाईकोर्ट ने फिलहाल बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तहबाजारियों को हटाने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने नगर निगम शिमला को आदेश दिए कि वह तहबाजारियों को हटाने से पहले उन्हें 30 दिनों का नोटिस जारी करें।कोर्ट ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि जिन तहबाजारियों को हटा दिया गया है, उन्हें भी 30 दिनों का नोटिस जारी किया जाए। कोर्ट ने नगर निगम को स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से बताने को कहा है कि कितने लोगों को नोटिस दिया गया और इन लोगों के पुनर्स्थापन में कितना समय लगेगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई भी तहबाजारी एंबुलेंस और अग्निशमन की गाड़ियों की आवाजाही में बाधक न बने।
