Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है दरअसल घटना कसौली के साथ लगते गांव नौती की है जहां एक महिला ने रोटी सेंकने वाले पलटे से कई वार कर अपने पति की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति नशे की हालत में था और दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। और बात इतनी बढ़ गई के हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान महिला ने रसोई में रखा रोटी सेंकने वाला पलटा उठाया और पति के सिर पर कई वार कर दिए जिस कारण उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन पर इस बारे में सूचना दी और पुरा मामला बताया पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

By admin

Leave a Reply