Spread the love

बीती शाम शिमला के मिडिल बाजार के एक रेस्टोरेंट में जबरदस्त धमाका हुआ. जिसका असर माल रोड पर बनी दुकानों तक देखने को मिला. 10 से ज्यादा लोग इस हादसे की चपेट में आए तो कई दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई. एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे की चपेट में 14 लोग आए. इसके अलावा हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई तो पांच व्यक्ति अभी भी आईएमसी में   उपचाराधीन है. मामले में  आगे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

शिमला पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि शिमला मिडल बाजार के हिमाचली रसोई में मेंटेनेंस का काम चल रहा था ऐसे में LPG गैस रिसाव हुआ जिसके चलते यह धमाका पेश आया. एसपी ने बताया कि मामले में चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धमाके की चपेट में कुल 14 लोग आए हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद  मामला आईपीसी की धारा 336, 337 और 304ए के तहत दर्ज किया गया है. संजीव गांधी ने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है.

By admin

Leave a Reply