शिमला: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी घरों व कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा I यह बात विकास नेगी प्रवर अधीक्षक शिमला मंडल व जोगिन्दर सिंह चौधरी प्रवर डाकपाल GPO शिमला ने कही उन्होंने कहा की शिमला मंडल के सभी डाकघरों में पर्याप्त मात्रा में तिरंगे बिक्री के लिए उपलब्ध है I उन्होंने बताया कि पत्रवाहक अपने-अपने क्षेत्रो के सभी घरो, कार्यालयों ,स्कूल व् विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर इस मुहिम के बारे में अवगत करवा रहे है ताकि 15 अगस्त के दिन हर घर व कार्यालयों में तिरंगा झंडा फेहराया जाए I इसके लिए अपने किसी भी नजदीकी डाकघर अथवा पत्रवाहक से 25 रुपए अदा कर तिरंगा ले सकते है ताकि आजादी के उपलक्ष्य में घरो, दफ्तरों में तिरंगा फेहराया जा सके।
