केलांग| हिमाचल प्रदेश के केलांग जिला लाहौल-स्पीति में वीरवार रात करीब 8:53 बजे भूकंप के झटका महसूस किया है। भूकंप का केंद्र जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में था। भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई है। धरती हिलने के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अभी तक कोई नुकसान की सूचना नहीं हैं।वहीं उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि यदि आपके क्षेत्र के आसपास भूकंप के कारण कोई क्षति होती है तो इसकी सूचना 1077 पर दी जा सकती है।
कब आता है भूकंप
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
