Spread the love

नाहन। जनता की भावनाओं से जो लोग सौदा कर रहे है, जनता के वोट से विधायक बनते हैं। फिर राजनीतिक मंडी में अपनी बोली लगाते हैं, उन विधायकों को प्रदेश प्रदेश की जनता ही सबक सिखाएगी। यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सांसद सुरेश कश्यप पर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल प्रत्याशी का नहीं हैं, सवाल यह है कि जो सांसद आपदा के समय में जनता के साथ खड़ा नहीं हुआ।

उसको और उसकी पार्टी को प्रदेश की जनता सबक सिखाएं। आपदा के समय सुरेश कश्यप क्यों प्रधानमंत्री मोदी से सहायता राशि मांगने नहीं आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के वोट से चुनकर आने के बाद बिक जाना, लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या है।भाजपा के लोग कहते थे कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर सकती। जब हमने पुरानी पेंशन बहाल की, तो कहने लगी की महिलाओं को 1500 रूपए कब मिलेंगे। अब जब हमने महिलाओं को 1500 रूपए देने शुरू किए, तो जयराम ठाकुर चुनाव आयोग पहुंच गए तथा फॉर्म भरवाने बंद करवा दिए। मगर हम चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने फार्म भरवाने की स्वीकृति दी।

जून में महिलाओं को तीन हजार रुपए देगे। जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल में सत्ता में सोते रहे। वही हमीरपुर में एचपीपीएससी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। जहां पर पैसों के दम पर नौकरियां बेची जा रही थी। हमने उस भ्रष्टाचार को बंद करवाया। हमारी असली ताकत प्रदेश की जनता है। हम 5 साल प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में खरीद फरोकत कर सरकार पलटी।

हिमाचल में भी इन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया, जिसमें सफल नहीं हुए। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों को खरीदा। इन पूर्वी विधायकों को अब जनता ही सबक सिखाएं। वही 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भ्रष्ट भाजपा को भी प्रदेश से बाहर करे। विनोद सुल्तानपुरी स्वच्छ छवि तथा पढ़ा लिखा लड़का है। आप सभी को इसको सांसद बनना है, ताकि यह आपकी समस्याओं को दिल्ली में हल करवा सकें।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे ही मंच पर पहुंचे, तो उनके एक तरफ दयाल प्यारी तथा दूसरी तरफ जीआर मुसाफिर खड़े थे। मुख्यमंत्री ने दोनों का एक-एक हाथ पकड़ कर जनता को एक जुटता का संदेश देकर अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अब पच्छाद में कांग्रेस एक हो चुकी हैं।

By admin

Leave a Reply